फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सीडेंटल अस्पताल चौकी चौरा में लेंटर डालने का काम शुरू

विज्ञापन
डीडीसी सुरेश शर्मा ने एक्सीडेंटल अस्पताल चौकी चौरा में लेंटर डलवाने के काम का किया शुभारंभ
विज्ञापन
अखनूर। जिला विकास परिषद के सदस्य पंडित सुरेश शर्मा ने 15 करोड़ 30 लाख की लागत से बनने वाले एक्सीडेंटल अस्पताल चौकी चौरा में लेंटर डालने का काम शुरू कराया है। यह अस्पताल मार्च 2022 तक बनकर तैयार हो जाएगा। इससे ब्लॉक चौकी चौरा के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सुरेश शर्मा ने कहा कि जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ लगने वाले इस अस्पताल को भरपूर सुविधाओं से लैस किया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए दिन कई हादसे होते रहते हैं। जहां से अखनूर या जम्मू पहुंचने में काफ ी देर हो जाती है। कई बार तो लोगों की मृत्यु भी हो जाती है। अब यह अस्पताल तैयार हो जाने पर लोगों को काफ ी राहत मिलेगी।
उन्होंने बताया कि इस अस्पताल में जल्द ही डिजिटल एक्सरे मशीन, सेमी ऑटो एनालाइजर और सेल काउंटर मशीन लगाई जाएगी, ताकि लोगों को टेस्ट कराने के लिए अखनूर में न जाना पड़े। घार-मयूर के अस्पताल का जो काम बाकी है, उसकी मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही टेंडर लगाकर उस काम को भी पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

सुरेश शर्मा ने कहा कि जब से केंद्र सरकार की बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभाली है, तब से पूरे देश में स्वास्थ्य सुविधाओं पर दिन रात काम किया जा रहा है। स्वास्थ्य को लेकर कई कल्याणकारी योजनाएं प्रधानमंत्री ने चलाई हैं। आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड की सहायता से देश का कोई भी व्यक्ति आयुष्मान भारत योजना में चुने गए सरकारी और निजी अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं।
इस मौके पर उनके साथ एईई अंग्रेज सिंह, मंडल प्रधान कैप्टन बीडी शर्मा, सरपंच अनुराधा शर्मा, सरपंच हरबंस लाल, सरपंच मदन लाल, सरपंची चुन्नीलाल, सरपंच बलदेव राज, सरपंच बाबा काली, सरपंच रमेश लाल, नायब सरपंच सतपाल शर्मा, अशोक शर्मा, पंच पुरुषोत्तम लाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार, मंडल महामंत्री दीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष यशपाल, आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें