मल्हन ब्राह्मण बिरादरी की वार्षिक मेल पांच नवंबर को झिड़ी बाबा जित्तो मंदिर के पास स्थित श्री दाता ब्रह्मा की समाधि में आयोजित की जाएगी। मग्रेत्रा महाजन की वार्षिक मेल आगामी छह नवंबर को विजयपुर के रामगढ़ माल और सुआखां मोड़ में स्थित बाबा तीर्थ नाथ देवस्थान में आयोजित की जाएगी।
दमथिया (भगत) बिरादरी की वार्षिक मेल बिश्नाह के पिंडी गांव में स्थित बुआ दाती के मंदिर में छह नवंबर को होगी। ब्राल ब्राह्मण बिरादरी की अर्द्धवार्षिक मेल पांच नवंबर को अखनूर के चौकी चौरा स्थित मावा ब्राह्मणा और छह नवंबर को बसावां गांव में स्थित देव स्थानों में आयोजित की जाएगी।
रोहमेत्रा महाजन बिरादरी की वार्षिक मेल भी छह नवंबर को नानक नगर के शिवाजी चौक के पास स्थित श्री दरबार बाबा प्रांगण नाथ देव स्थान में आयोजित होगी। बलोत्रा बिरादरी की वार्षिक मेल सांबा जिले के झरदाली डुब के रौनकी बोउली चक्क में स्थित माता लक्ष्मी देव स्थान में छह नवंबर को आयोजित की जाएगी।
सभी बिरादरी से संबंध रखने वाले लोगों को सूचित किया जाता है कि वह अपने परिवार के साथ अपने देव स्थानों में जाकर देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त कर सुख शांति की कामना करें।