फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने किया ग्रिड स्टेशनों का औचक निरीक्षण, सख्ती से रोस्टर पालन के निर्देश

Tue, 29 Aug 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
डीसी ऑफिस पहुंचे डिप्टी सीएम - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री डा. निर्मल सिंह ने सोमवार को जम्मू शहर में ग्रिड स्टेशनों का औचक निरीक्षण किया और विभागीय अधिकारियों को ड्यूटी रोस्टर का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने बख्शी नगर ग्रिड स्टेशन, नागरिक सचिवालय ग्रिड के अलावा पंजतीर्थी स्टेशन का दौरा कर वहां पर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रियासत में बिजली परिदृश्य में सुधार लाने की दिशा में व्यापक स्तर पर कदम उठाए गए है। उन्होंने अधिकारियों को डिजटलीकरण प्रक्रिया को शुरू करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिजली की बर्बादी व चोरी पर लगाम कसी जाएं। उन्होंने कहा दिसंबर तक शक्ति नगर में नया बिजली स्टेशन काम करना शुरू कर देगी इससे मौजूदा ढांचे पर ओवरलोड कम हो जाएगा। 

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाते हुए उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने  जम्मू विकास प्राधिकरण की ओर से आयोजित सफाई अभियान में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने बाहु प्लाजा में सफाई अभियान चलाया। विधायक राजेश गुप्ता, विक्रम रंधावा, मंडलायुक्त जम्मू डा. मनदीप कुमार भंडारी, जेडीए के वाइस चेयरमैन आर के शवन, संयुक्त सचिव नगर निगम जम्मू के अलावा अन्य अधिकारियों ने भी इस अभियान में भाग लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें