अपने कार्यालय में मौजूद उपमुख्यमंत्री
- फोटो : Amar Ujala
उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने वीरवार को उच्च स्तरीय बैठक में जम्मू संभाग खासतौर से सीमा पर बने तनाव के चलते सीमांत जिलों में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सीमांत इलाकों में स्वास्थ्य एवं पशु चिकित्सा सेवाओं के दर्जे की भी संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली।
बैठक में मंडलायुक्त जम्मू डा. पवन कोतवाल, पुलिस महानिरीक्षक दानिश राणा, बीएसएफ के आईजी डी के उपाध्याय, सीआरपीएफ के आईजी कुलदीप धार, जम्मू कठुआ रेंज के डीआईजी अशकूर अहमद वानी, जिला उपायुक्त जम्मू सिमरनदीप सिंह, जिला उपायुक्त सांबा शीतल नंदा शामिल हुए।
इसके अलावा एसएसपी सांबा जोगेंद्र सिंह, एसएसपी सुरक्षा जम्मू रमेश अंग्राल, पशु पालन निदेशक डा. एस के अबरोल और स्वास्थ्य सेवा निदेशक जम्मू डा. जी. एस सूदन भी मौजूद रहे।