फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लगेगी जेडीए के आलसी बाबुओं की क्लास

Sat, 27 Jun 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब एक सप्ताह पहले किए निरीक्षण के बाद उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने जेडीए और अन्य विभागों की बाटोमैट्रिक व हार्ड कापी हाजिरी जांचना शुरू किया है। उन्होंने जम्मू विकास प्राधिकरण के मुलाजिमों पर शिकंजा कसते हुए उच्चाधिकारियों को हर पंद्रह दिन की बायोमैट्रिक हाजिरी का रिकार्ड दफ्तर में भेजने के निर्देश दिए हैं, जिसमें मुलाजिमों के आने और जाने का समय रिकार्ड होना अनिवार्य बताया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि उप मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पहले जम्मू विकास प्राधिकरण का निरीक्षण किया था। तब उन्हें कई मुलाजिम और अफसर गैरहाजिर मिले थे। सख्ती से पूछने पर दफ्तर से बंक मारने वाले अफसर और गैरहाजिर मुलाजिम अपने निजी कामों को छोड़कर भागे-भागे आफिस पहुंचे थे, बावजूद सभी मुुलाजिमों की हाजिरी पूरी नहीं हो पाई थी। लोगों की जेडीए से हमेशा यह शिकायत रहती है कि वहां के मुलाजिम कोई काम नहीं करते हैं।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए उप मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया था। शहरी विकास मंत्री होने के नाते उनके पास नगर निगम, जेडीए और हाउसिंग बोर्ड सहित कई विभाग हैं। मुलाजिम में इस बात को लेकर काफी डर बना हुआ है कि कहीं उनकी हाजिरी किसी कारण मिस न हो जाएं। हाजिरी के लिए डिप्टी सेक्रेटरी गुरचरन सिंह और एक अन्य अधिकारी को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें