जम्मू-कश्मीर जनजातीय विभाग और पहाड़ी भाषी बोर्ड में हजारों छात्रों की छात्रवृत्ति अटकी है। इन छात्रों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत प्रति वर्ष छात्रवृत्ति दी जाती है। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदक ऐजाज मीर ने कहा कि उन्होंने अक्तूबर में छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था। हर वर्ष मार्च तक छात्रवृत्ति मिल जाती थी, लेकिन इस बार जून शुरू होने को है और अब तक छात्रवृत्ति नहीं मिली है। छात्रवृत्ति में मिलने वाली राशि में भी कमी की गई है।