फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशनामी अखाड़े की पूजा में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री

Wed, 19 Aug 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर के बडशाह चौक में स्थित दशनामी अखाड़े में बुधवार की शाम नागपंचमी के अवसर पर विशेष पूजा -अर्चना की गई। इस पूजा में पवित्र छड़ी मुबारक के संरक्षक महंत दीपेंद्र गिरी, राज्य के उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह के अलावा देश भर से आए साधु- संतों ने भाग लिया।
विज्ञापन


दशनामी अखाड़े के अमरेश्वर मंदिर में छड़ी मुबारक की एक विशेष प्रार्थना की गई। विधिवाद मंत्रोच्चारण किए गए। गौरतलब है कि आज से आम जनता के दर्शनों के लिए पवित्र छड़ी को मंदिर में रखा गया जिसे 25 अगस्त को एक विशेष पूजा अर्चना के बाद पहलगाम की ओर रवाना किया जाएगा।
      
इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए उपमु यमंत्री ने पाकिस्तान द्वारा सीज़फायर की बार बार की जाने वाले उलंघन को लेकर कहा कि यह एक सोची समझी चाल है पाकिस्तान की।
विज्ञापन


वह चाहते हैं कि उनके ऐसे करने से भारत एनएसए स्तर की बात चीत को रद्द कर दे जिससे लोगों में एक सन्देश जाए कि भारत बात चीत के लिए तैयार नहीं। उन्होने कहा कि पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से पहले भी ऐसा कर चुका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें