रियासत के तीन आईएएस अफसरों को नई तैनाती दी गई है। आठ आईएएस अफसरों को प्रोन्नत किया गया है। जीएडी के आदेश के अनुसार भारत भूषण व्यास को वित्त आयुक्त बनाया गया है।
उन्हें एस्टेट विभाग के प्रशासनिक सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है। हाल ही में फिक्स्ड स्केल में प्रोन्नति के बाद उन्हें नई तैनाती दी गई है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे प्रमोद कुमार जैन को जेके स्पेशल ट्रिब्यूनल के चेयरमैन पद पर नियुक्त किया गया है।
अब तक पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव राकेश कुमार गुप्ता इस पद का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे। प्रतीक्षारत निर्मल शर्मा को श्रम एवं सेवायोजन विभाग में सेक्रेटरी पद पर तैनात किया गया है।
अब तक इस पद का अतिरिक्त कार्यभार उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के कमिश्नर सेक्रेटरी शैलेंद्र कुमार के पास था। एक अन्य आदेश के अनुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी शांतमनु को हायर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड में प्रोन्नत किया गया है।
विनीता गुप्ता, शाहिद अनायतुल्हा को सुपर टाइम स्केल, अजीत कुमार साहू को सलेक्शन ग्रेड तथा सैय्यद आबिद राशिद शाह, रविंद्र कुमार, पीयूष सिंगला एवं मोहम्मद एजाज को सीनियर टाइम स्केल में प्रोन्नति दी गई है।