फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट और सुपरवाइजर तैनात

Mon, 22 Sep 2014 12:45 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
पंद्रह अक्टूबर को होने वाले विधानसभा आम चुनाव को शांतिपूर्वक और पारदर्शिता के साथ करवाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी बलराज सिंह ने विधानसभा क्षेत्र अनुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट और सुपरवाइजर तैनात कर दिए हैं। करनाल विधानसभा क्षेत्र के आरओ सुशील मलिक हैं।
विज्ञापन


इस विधानसभा क्षेत्र के गांव काछवा, जरीफाबाद, पुंडरक, पालनगर, कलामपुरा, डबरी तथा सैयदपुरा में कुल 12 बूथों के लिए पीडब्लूडी विभाग के एक्सईएन एनके हांडा ड्यूटी मजिस्ट्रेट, जबकि एसडीओ रामफल सिंह सुपरवाइजर होंगे। बूथ नंबर 13 से 15, 16 से 18, 22 से  26, 27, 28, बूथ नंबर 19 से 21, 161 तथा बूथ नंबर 158 सहित कुल 18 बूथों पर एक्सईएन बीएस ढिल्लों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा एसडीई गुलाब सिंह को सुपरवाइजर तैनात किया है। बूथ नंबर 162 से 164, 165,166, 61 से 63, 64,65,66, 55,58,59,56,57 तथा बूथ नंबर 50 से 53 सहित कुल 20 बूथों पर एमपी सिंह टीई को ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा राजीव कुमार को सुपरवाइजर लगाया है। बूथ नंबर 67, 69, 54, 60, 68, 48, 49,  70, 71, 167, 168,169 और 170 सहित 13 बूथों पर ईश्वर सिंह सचिव मार्केट कमेटी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा राधेश्याम शर्मा सुपरवाइजर होंगे। बूथ नंबर 29, 30, 31, 32, 33, 34, 35 से 37, 41, 42, 38 से 40, 43,46 और 47 नंबर बूथ सहित कुल 17 बूथों के लिए संजीव रावल ड्यूटी मजिस्ट्रेट और कुलबीर सिंह सुपरवाइजर होंगे।

यहां इनकी रहेगी निगरानी
डीसी ने बताया कि बूथ नंबर 44, 45, 72, 79, 80, 81 से 83, 73 से 76, 77, 78, 84 तथा 85 बूथ नंबर सहित कुल 17 बूथों पर शक्ति सिंह उपनिदेशक आईसीडीपी ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा डीएस वर्मा एसडीओ को सुपरवाइजर का काम देखेंगे, जबकि बूथ नंबर 86, 87, 91, 92, 93, 88, 89, 94 से 97, 100, 104,105 तथा बूथ नंबर 103 सहित कुल 16 बूथों पर एक्सईएन रमेश कुमार ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा दीपक नंदा  डीएफओ सुपरवाइजर होंगे। बूथ नंबर 106 से 108, 109,110,112 से 116, 159,160, 98, 99, 101, 102, 121, 122 और 140 बूथ नम्बर सहित कुल 19 बूथों पर विनोद मेहरा सचिव नगरनिगम ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा धर्मबीर सिंह एसडीई हुडा सुपरवाइजर होंगे। बूथ नंबर 111, 125, 126,139,138,123,124,117 से 120, 127,128,129, 130,133 से 135, 141, 137 तथा 136 नंबर बूथ सहित कुल 21 बूथों पर डीएसडब्ल्युओ कुलदीप शर्मा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट, जबकि नरेश कुमार एसडीओ को सुपरवाइजर लगाया है।
विज्ञापन


इनको रखा रिजर्व
जिला निर्वाचन अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार बूथ नंबर 131,132,146 से 148,142,143,151,149,150,144,145,153,154,152,155,156 तथा बूथ नंबर 157 सहित 18 बूथों पर ओपी सिहाग ईओ एमसी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा एके तुली को सुपरवाइजर लगाया है। नरेश मान सचिव मार्केट कमेटी तथा राजेंद्र सिंह मार्केट कमेटी ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में रिजर्व रखे गए है, जबकि विक्रम सिंह एसडीओ आईसीडीपी और प्रदीप कुमार एसडीओ बिजली वितरण निगम को सुपरवाइजर के तौर पर रिजर्व रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें