फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तैनाती से जुड़े मामले में स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में तैनाती से जुड़े मामले में सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (कैट) ने प्रतिवादी स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग को नोटिस जारी किए हैं। चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा गया है।
विज्ञापन

कैट ने जतिंदर सिंह बनाम स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग मामले में यह फैसला दिया। आवेदक के वकील की ओर से 30 अप्रैल को जारी आदेश में संशोधन की मांग को लेकर आवेदन किए गए थे जिसे कैट ने मंजूर किया था।

प्रशासनिक सदस्य राममोहन जौहरी ने प्रतिवादियों को चार सप्ताह के भीतर हलफनामा भी दाखिल करने को कहा। प्रतिवादियों को आवेदक को उसके वर्तमान पदस्थापन स्थल यानी पीएचसी भौर कैंप, ब्लॉक सोहंजना में ड्यूटी जारी रखने की अनुमति देने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि उसके विरुद्ध कोई भी दंडात्मक कार्रवाई न की जाए। इसके अतिरिक्त वेतन का बकाया जारी करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें