सांबा। कस्बे के सिडको फेस-दो स्थित एक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। इससे देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि गोदाम पूरी तरह जल गया।
दमकल विभाग के चार वाहन आग बुझाने में जुटे रहे। देर रात तक भी आग की लपटें तेज बनी हुई थीं। आग बुझाने के प्रयास जारी थे।
स्थानीय लोगों के अनुसार गोदाम में बड़ी मात्रा में कबाड़ और ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी। इसके कारण आग तेजी से फैली।
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।