कोरोना काल में कौशल विभाग ने विभिन्न प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से पांच हजार युवाओं को रोजगार मुहैया करवाया है। कौशल विभाग ने आईटीआई और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में चलाए गए प्लेसमेंट ड्राइव में इन छात्रों को रोजगार उपलब्ध करवाया है। स्थानीय और देश की नामी कंपनियों ने युवाओं को दो से चार लाख तक का वार्षिक ऑफर दिया।
जम्मू के पॉलिटेक्निक कॉलेज में 500 से अधिक युवाओं को जॉब दिया गया। जॉब फेयर में औसतन 20 से 25 हजार रुपये प्रति माह वेतन दिया गया। स्थानीय उद्योग में युवाओं को रोजगार देने के लिए कौशल विभाग ने शॉर्ट टर्म कोर्स भी शुरू किए हैं।
आईटीआई कॉलेज में हस्तशिल्प से जुड़े आठ नए कोर्स को भी शुरू किया गया है। इनका उद्देश्य युवाओं को स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार मुहैया करवाना है। बसोहली पेंटिंग, पेपर माची, पारंपरिक फुलकारी कला, लकड़ी पर नक्काशी, हाथ की कढ़ाई, कालीन बुनाई तकनीक, शॉल बुनाई जैसे कोर्स शामिल हैं।
कौशल विभाग में 419 पद भरे जाएंगे
कौशल विभाग में गैर राजपत्रित और राजपत्रित अधिकारी के 419 पद भरे जाएंगे। कौशल विभाग ने जेकेएसएसबी को यह पद भेजे हैं। जेकेएसएसबी इन पदों पर जल्द अधिसूचना जारी करेगा। कौशल विभाग के आयुक्त सचिव असगर हुुसैन सामून ने कहा कि विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती होगी और विभाग ने 419 पद जेकेएसएसबी को रेफर किए हैं।
ये भी पढ़ें- 18 साल बाद खुशी के पल: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तारबंदी के आगे फसल की कटाई शुरू
ये भी पढ़ें- श्रमिकों की करुण कथा: फिर घर की ओर चल पड़े मजदूर, रोजगार पर बने असमंजस से पलायन को मजबूर