फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: जेकेएचसीबीए ने जेल में बंद कश्मीरी कैदियों को घाटी भेजने के लिए सरकार से किया आग्रह

Sun, 02 May 2021 12:21 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जेकेएचसीबीए प्रवक्ता ने कहा कि कई कैदियों की हालत ठीक नहीं है। इसे ध्यान में रखते हुए जल्द इन कैदियों को वापस घाटी भेजा जाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन (जेकेएचसीबीए) ने शनिवार को भारत सरकार और प्रदेश प्रशासन से आग्रह किया कि देश भर की जेलों में बंद कश्मीरी कैदियों को कोविड के कारण बढ़ते संक्रमण और मौत के मामलों को ध्यान में रखते हुए घाटी में स्थानांतरित किया जाए।

विज्ञापन


जेकेएचसीबीए के प्रवक्ता ने जारी बयान में कहा कि एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट नजीर अहमद रोंगा की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई। इसमें भारत की विभिन्न जेलों में बंद सैकड़ों कश्मीरी कैदियों की स्वास्थ्य स्थितियों पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। यह कैदी 5 अगस्त 2019 के बाद से ही बाहर जेलों में बंद हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि इन कैदियों के परिवार वाले अपनों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद शाहिदुल इस्लाम कोरोना संक्रमित है, ब्रेन ट्यूमर के मरीज बशीर अहमद भट की स्थिति गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 18 साल बाद खुशी के पल: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तारबंदी के आगे फसल की कटाई शुरू    
ये भी पढ़ें-  श्रमिकों की करुण कथा: फिर घर की ओर चल पड़े मजदूर, रोजगार पर बने असमंजस से पलायन को मजबूर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें