सांबा। जिला में अभी तक डेंगू या मलेरिया का कोई मामला नहीं आया है। फिर भी लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है। दो साल पहले सांबा में डेंगू के काफी मामले आए थे। अब एक बार फिर इससे बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियों शुरू कर दी हैं।
जिला अस्पताल के डॉ. भारत भूषण ने कहा कि आम लोगों को खुद भी जागरूक होना चाहिए। लोग आसपास पानी जमा न होने दें। छत पर भी कोई बर्तन या अन्य सामान है, जिसमें पानी जमा होने की संभावना है, उसे हटा दें। इससे बचाव किया जा सकता है।