फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

dengue in jammu-kashmir: जम्मू-कश्मीर में डेंगू की दहशत, लगातार बढ़ते जा रहे मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने कहा-लोगों को खुद करना होगा बचाव

Thu, 11 Nov 2021 02:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

तापमान में गिरावट के बावजूद जिला जम्मू में सर्वाधिक डेंगू के मामलों का आना जारी है। जम्मू में बुधवार को नए 46 मामले मिले, जिससे आंकड़ा बढ़कर 734 तक पहुंच गया है। इसी तरह जिला कठुआ में 23 नए मामलों के साथ आंकड़ा 229 तक पहुंच गया है। सांबा में अब तक 98 डेंगू के मामले मिल चुके हैं।
विज्ञापन
डेंगू-मलेरिया वार्ड (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया विंग की ओर से घर घर जाकर मच्छरों के खात्मे के लिए उसके लारवे को खत्म करने का अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान जिला जम्मू के अलावा सांबा, कठुआ और अन्य डेंगू प्रभावित जिलों में चलाया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर के कर्मियों को जम्मू में प्रशिक्षण देकर भेजा जा रहा है। जम्मू शहर में कर्मियों ने बुधवार को कई घरों में जमा हुए पानी को नष्ट किया। इसमें कई जगह लारवा पाया गया। इस बीच प्रदेश में डेंगू का आंकड़ा 1247 पहुंच गया। जिला जम्मू सबसे अधिक प्रभावित है। केंद्रीय टीम में दोनों विशेषज्ञ लौट गए हैं,जिसमें प्रभावित जिलों की रिपोर्ट केंद्र को दी जाएगी।

विज्ञापन


तापमान में गिरावट के बावजूद जिला जम्मू में सर्वाधिक डेंगू के मामलों का आना जारी है। जम्मू में बुधवार को नए 46 मामले मिले, जिससे आंकड़ा बढ़कर 734 तक पहुंच गया है। इसी तरह जिला कठुआ में 23 नए मामलों के साथ आंकड़ा 229 तक पहुंच गया है। सांबा में अब तक 98 डेंगू के मामले मिल चुके हैं। इन्हीं तीनों जिलों में डेंगू ने अधिक प्रभाव डाला है।

जम्मू शहर के न्यू प्लाट, बख्शीनगर, जानीपुर, सरवाल, शक्ति नगर, शास्त्रीनगर, नानक नगर आदि इलाके डेंगू से प्रभावित हैं। जम्मू में अब तक दो लोगों की डेंगू से मौत हो चुकी है। विशेषज्ञों के अनुसार नवंबर के आखिर तक तापमान में अधिक गिरावट आने पर ही डेंगू से निजात मिलेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जम्मू डा. जेपी सिंह का कहना है कि लोगों को डेंगू से बचाव के लिए अपने स्तर पर सभी उपाय अपनाने चाहिए। लारवा को न पनपने देने के लिए अनावश्यक जगहों पर पानी जमा न होने दें।
विज्ञापन


कठुआ में फांगिंग के लिए लगाई गई पांच टीमें 
कठुआ जिले बुधवार को जिले में डेंगू का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। उधर, कोरोना मामलों में भी बढ़त दर्ज नहीं की गई है। कोरोना से पूर्व में संक्रमित पाए गए तीन लोगों की रिपोर्ट बुधवार को निगेटिव होने के बाद जिले में सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा छह रह गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लखनपुर समेत जीएमसी कठुआ में कोरोना जांच के लिए व्यवस्था की गई है।  डेंगू के 238 पहुंच चुके पॉजीटिव मामलों के बाद बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमें एंटी लारवा स्प्रे करने में जुटी रहीं। विभाग की ओर से पांच टीमों को काम पर लगाया गया है, जो लोगों को जागरूक करने के साथ ही आसपास के इलाकों में भी एंटी लारवा स्प्रे कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें