फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू संभाग के नौ जिले डेंगू की चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। संभाग के विभिन्न जिलों में डेंगू का डंक बढ़ा है। पिछले एक माह में संभाग के दस में से नौ जिले डेंगू की चपेट में आ गए हैं। अब तक संभाग में कुल 126 डेंगू के मामले मिल चुके हैं, जिसमें जिला जम्मू में ही 73 फीसदी (92) मामले हैं।
विज्ञापन

जिला सांबा भी अधिक प्रभावित है। डेंगू से बड़ों के साथ बच्चों के भी तेजी से पीड़ित होने के मामले बढ़े हैं। शहर के प्रमुख जच्चा बच्चा अस्पताल एसएमजीएस में बड़ी संख्या में बच्चे वायरल बुखार और डेंगू से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं। इसी तरह जीएमसी के मेडिसिन विभाग मेंभी डेंगू के पीड़ितों की संख्या बढ़ी है। प्रतिदिन 4-5 डेंगू के मामले रिपोर्ट हो रहे हैं।
डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए कहा कि जिला जम्मू के नगर निगम क्षेत्र के 75 वार्डों के अलावा अन्य जिलों में मच्छरों के सफाए के लिए फागिंग अभियान शुरू किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में सांबा में 9, कठुआ में 6, उधमपुर में 2, रियासी में 3, राजोरी में 5, पुंछ में 1, डोडा में 1, कश्मीर में 1, अन्य राज्य से 1 और 4 बिना शिनाख्त वाले मामले मिले हैं।
विज्ञापन

अब तक सुंदरबनी से एक निजी गार्ड की डेंगू से मौत हुई है। डेंगू से पीड़ित बड़ी संख्या में लोग उपचार के लिए दूसरे राज्यों के अस्पतालों का रुख कर रहे हैं। जम्मू संभाग में अब तक वर्ष 2013 में सर्वाधिक 1838 डेंगू के मामले मिले थे और चार लोगों की मौत हुई थी। वर्ष 2020 में 53 डेंगू के मामले मिले थे। इस साल अक्तूबर में डेंगू के अधिक मामलों के आने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें