फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कृषि विभाग में सीधी भर्तियों के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- जम्मू-कश्मीर एग्रीकल्चरल स्टूडेंट्स एसोसिएशन के सदस्यों ने की नारेबाजी
विज्ञापन

- पुलिस ने जबरन उठाया तो प्रेस क्लब के बाहर धरना दिया

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कृषि विभाग में सीधी भर्ती का कोटा न भरने के खिलाफ जम्मू-कश्मीर एग्रीकल्चरल स्टूडेंट्स एसोसिएशन के सदस्यों ने बुधवार को महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के पास धरना दिया। पुलिस ने प्रतिमास्थल से प्रदर्शनकारियों को उठाया लेकिन वे प्रेस क्लब के बाहर धरने पर बैठ गए। आरोप लगाया कि सरकार लगातार कृषि विभाग में भर्ती प्रक्रिया न कर नियमों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने नारेबाजी करते हुए मांग पूरी न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

एसोसिएशन के सदस्यों ने तवी पुल पार महाराजा हरि सिंह के प्रतिमा स्थल पर अभी धरना दिया ही था कि पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया। इसके बाद सभी प्रेस क्लब के बाहर आकर नारेबाजी करने लगे। जिलाध्यक्ष दिव्यांश वर्मा ने बताया कि बीते 20 वर्षों से कृषि विभाग में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती का 50 प्रतिशत कोटा पूरा नहीं हो पा रहा है। इतने दिनों से कोई भर्ती नहीं हो सकी जिससे काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग में भर्ती न होने के साथ ही पूर्व में जो पदोन्नति नियमों के अनुसार होती आ रही थी वह नियम भी सरकार ने बदल दिए। ऐसे में सरकार को कृषि विभाग में खाली पदों पर तत्काल भर्ती प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें