फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: विधानसभा भंग कर लोकतंत्र का गला घोंटा गया : शरद यादव

Thu, 22 Nov 2018 09:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Sharad Yadav - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

राज्यपाल द्वारा जम्मू कश्मीर विधानसभा को भंग करना प्रजातंत्र का कत्ल है। यह बात लोकतांत्रिक जनता दल के प्रधान शरद यादव ने एक ब्यान जारी कर कही। उन्होंने कहा कि राज्य विधानसभा को 19 जून से निलंबित चल रही थी। लेकिन महबूबा मुफ्ती के सरकार बनाने के दाबे को पेश करने के साथ ही राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने विधानसभा को निलंबित कर प्रजातंत्र का गला घोंट दिया है। 

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी संविधान और उसके द्वारा स्थापित तरीके को नहीं मानती। उन्होंने हाल ही में संपन्न निकाय चुनावों को भी प्रजातंत्र का मजाक बताया। उन्होंने कहा कि जब मुख्य पार्टियां इन चुनावों का बहिष्कार कर रही थी तो चुनाव करवाना किसी भी मायने में सही नहीं ठहराया जा सकता। 

उन्होंने कहा कि लोग देश में चल रहे हालात से दुखी हो चुके हैं। देश को चला रही पार्टी लोगों द्वारा की जा रही आलोचना के बावजूद अपने कार्यों में कोई बदलाव नहीं ला रही। उन्होंने कहा कि वह भारत सरकार और सरकार में बैठी पार्टी को सुझाव देते हैं कि वह संविधान द्वारा तय मार्ग के अनुसार ही चलें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें