फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान उच्चायोग में रची गई साजिश, राहुल गांधी और गुलाम नबी आजाद थे मास्टर माइंड: रैना

Thu, 22 Nov 2018 09:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
ravinder raina - फोटो : file photo
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान उच्चायोग में रची गई साजिश के तहत जम्मू कश्मीर में महागठबंधन की सरकार बनाने की कोशिश हो रही थी। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी थी। उन्होंने कांग्रेस पर राष्ट्र विरोधियों के हाथ में खेलने का आरोप लगाया। रैना ने कहा कि पीडीपी, नेकां और कांग्रेस का साथ मिलकर राज्य में सरकार गठन का दावा पाकिस्तानी एजेंसियों के इशारे पर कर रहे थे।

विज्ञापन


भाजपा मुख्यालय में वीरवार को पत्रकारों से बातचीत में रैना ने कहा कि राहुल गांधी और गुलाम नबी आजाद साजिश के मास्टर माइंड रहे है। उन्होंने राज्यपाल के विधानसभा भंग करने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस, नेकां और पीडीपी ने राष्ट्रवादी ताकतों के खिलाफ साजिश की। उन्होंने कहा अगर यह साजिश कामयाब हो जाती तो जम्मू और लद्दाख संभाग के लोगों को बड़ा नुकसान होता लेकिन समय रहते साजिश का पर्दाफाश हो गया। 

राज्ययपाल ने इन पार्टियों के नापाक इरादों पर पानी फेर दिया। उन्होंने कहा यह भी सूचना हैं कि पाकिस्तान के इशारे पर कांग्रेस ने अन्य दलों के साथ मिलकर राज्य में मिले अपने जनमत को बेचने का काम किया। इन पार्टियों ने तय नियमों से हटकर सोशल मीडिया के माध्यम से अपना दावा पेश किया। रैना ने कहा नेकां, पीडीपी ने कांग्रेस के साथ मिलकर जमीनी स्तर की संस्थाओं को कमजोर करने का काम किया है। निकाय और पंचायत चुनाव में इन पार्टियों का प्लान फेल हो जाने के बाद इन पार्टियों ने एक साथ मिलकर सरकार गठन की साजिश रची। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र को मजबूत करने का काम कर रहे है। वहीं, अलगाववादी ताकतें पाकिस्तान के इशारे पर खलल डालने का प्रयास कर रही है। पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस का अचानक साथ मिलना संशय पैदा करता है। उन्होंने कहा कांग्रेस भी पाकिस्तान और अलगाववादियों के एजेंडे का समर्थन कर रही है। इस अवसर पर सांसद जुगल किशोर शर्मा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें