फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिफ्यूजियों को मिले कस्टोडियन संपत्ति का मालिकाना हक

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भाजपा ओबीसी मोर्चा ने राजेंद्र बाजार एसोसिएशन और मोहल्ला कस्टोडियन कमेटी के साथ शनिवार को शहीदी चौक में प्रदर्शन किया। इस दौरान पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) के रिफ्यूजी परिवारों को कस्टोडियन संपत्ति का मालिकाना हक देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा के महासचिव सुनील प्रजापति और अन्य लोगों ने कस्टोडियन विभाग बंद करने व कस्टोडियन संपत्ति पर दशकों से गुजरबसर कर रहे रिफ्यूजियों को मालिकाना हक देने की मांग उठाई है। महासचिव ने कहा कि कस्टोडियन संपत्ति पर रह रहे रिफ्यूजी परिवार विभाग की उपेक्षा के चलते स्वयं ही मरम्मत कार्य करवाने के लिए मजबूर हैं। कस्टोडियन विभाग केवल किराया बढ़ोतरी का काम करता है। मोर्चा के अध्यक्ष ब्रह्म ज्योत सत्ती ने कहा अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद अब कस्टोडियन के मकानों में रह रहे रिफ्यूजी परिवारों को मालिकाना हक मिलना चाहिए। उन्होंने उपराज्यपाल से मामले में हस्तक्षेप कर न्याय की अपील की है। इस मौके पर रवि मेहरा, बृज मेहरा, सुरेश वर्मा, गुलशन और बबलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें