जम्मू। ऑल जम्मू कश्मीर पंचायत कांफ्रेंस (एजेकेपीस) के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कश्मीर में पंचायत प्रतिनिधियों पर हमलों की घटनाओ पर चिंता जताते हुए सरकार से संवेदनशील क्षेत्रों में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।
जम्मू में वीरवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में अनिल शर्मा ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री और प्रधानमंत्री के दौरे से निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को काफी उम्मीद है कि वह सुरक्षा को लेकर जरूरी दिशानिर्देश जारी करेंगे। उन्होंने करीब 24 पंचायत प्रतिनिधि आतंकवादियों की गोलियों का शिकार हो चुके हैं, लेकिन अभी तक इनके हत्याओं गिरफ्तार नहीं किया गया है। कश्मीर में पंचायत प्रतिनिधियों की सिलेक्टिव हत्याओं से वहां पर काम कर रहे प्रतिनिधियों का मनोबल कम न हो इसके लिए सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी करने चाहिए। इस अवसर पर उपाध्यक्ष हंस राज ठाकुर, देस राज भगत, कैप्टन प्रभु दयाल और हंस राज ठाकुर आदि मौजूद रहे।