फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल के शुरू हों पांच बैंच

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल के पांच बैंच प्रदेश में शुरू किए जाएं, ताकि लोगों को शीघ्र न्याय मिल सके। यह मांग यंग लायर्स एसोसिएशन जेएंडके हाईकोर्ट जम्मू के अध्यक्ष एमके भारद्वाज ने प्रेसवार्ता में उठाई है। साथ ही लोगों की समस्याओं के निपटारे के लिए कंज्यूमर फोरम भी खोले जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले की तरह ही कोर्ट में पंजीकरण कार्य करने के साथ ही कंज्यूमर कमीशन को लागू किया जाए। इसके अलावा डेट रिकवरी ट्रिब्यूनल शुरू किया जाए। इससे लोगों के लंबित मामलों का निदान हो सकेगा। एसोसिएशन की ओर से लोगों की सुविधा के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। समय-समय पर मांगों को हल करवाने के लिए उच्च अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। कोर्ट परिसर में लोगों को बेहतर सुविधा मिलनी चाहिए। इस मौके पर एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें