फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कॉस्ट का बाबा जित्तो रखा जाए नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर भाजपा मढ़ मंडल की ओर से रन फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ। इसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी जिला जम्मू ग्रामीण शाम लाल शर्मा और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभिनव शर्मा मुख्य रूप से मौजूद थे। दौड़ की शुरूआत क्रांतिकारी किसान शहीद बावा जित्तो के कर्म स्थल देवस्थान झिड़ी से हुई, जिसमे भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर एकता का संदेश दिया। इस दौरान शेर-ए-कश्मीर एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी चट्ठा का नाम डोगरों की शान और किसानों के सिरमौर शहीद किसान बावा जित्तो के नाम पर रखने की अपील की गई।
विज्ञापन

शाम लाल शर्मा ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के देश की एकता और अखंडता के लिए बहुत योगदान दिया है। उन्होंने लोेगों से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। अभिनव शर्मा ने उपराज्यपाल से शेर-ए-कश्मीर एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी चट्ठा का नाम डोगरों की शान और किसानों के सिरमौर शहीद किसान बावा जित्तो के नाम पर होना चाहिए। उन्होंने शहीद बावा जित्तो को उचित सम्मान व न्याय दिलवाने के लिए संकल्प लिया। इस मौके पर जिला जम्मू ग्रामीण के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चिब, प्रभारी मढ़ मंडल सतपाल शर्मा, भारत भूषण, वंदना थापा, शाम लाल और सरण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें