फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: दुनियाभर में छाया कश्मीरी केसर, मांग में हुई जोरदार वृद्धि; एक किग्रा की कीमत जानकार आपके उड़ जाएंगे होश

Wed, 28 Aug 2024 11:25 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जीआई टैगिंग के बाद कश्मीरी केसर की मांग 2023-24 में बढ़कर 18 एमटी हो गई है। जबकि 2020-21 में यह 8-10 एमटी थी। अब किसान को बेहतर लाभ मिल रहा है। और कुल 20 एमटी पैदावार में से 5 एमटी विदेश और 13 एमटी देश के विभिन्न राज्यों में जा रहा  है।
विज्ञापन
कश्मीरी केसर - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीरी केसर की अंतरराष्ट्रीय मांग में जोरदार वृद्धि देखी गई है। जो जीआई टैगिंग के बाद और भी बढ़ गई है। 2020-21 में जहां केसर की मांग 8 से 10 मीट्रिक टन (एमटी) थी। अब 2023-24 में यह 18 एमटी तक पहुंच गई है। कुल 20 एमटी केसर की पैदावार में से 5 एमटी विदेशों में और 13 एमटी देश के विभिन्न राज्यों में बिक रही है।

विज्ञापन


कृषि विभाग कश्मीर के अनुसार पहले विदेशों में 3 एमटी केसर बिकता था। लेकिन अब यह बढ़कर 5 एमटी हो गया है। देश के अन्य राज्यों में मांग 8 एमटी से बढ़कर 13 एमटी हो गई है। जीआई टैगिंग के बाद किसानों को बेहतर लाभ मिला है। जिससे केसर की कीमत 2 से ढाई लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। पहले बिचौलियों के माध्यम से बिक्री के कारण मांग कम थी। लेकिन अब किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है।

कश्मीर घाटी में 227 गांवों के 35 हजार से अधिक लोग केसर की खेती से जुड़े हुए हैं। जो उनकी रोजी-रोटी का मुख्य स्रोत है। सरकार भी इस क्षेत्र को प्रोत्साहन देने के लिए प्रयासरत है। और कृषि दायरे को बढ़ाने पर काम कर रही है।
विज्ञापन


निदेशक कृषि विभाग कश्मीर मोहम्मद इकबाल चौधरी का कहना है की देश-विदेशों में केसर की डिमांड बढ़ी है। अब पैदावार बढ़ाने और कृषि दायरे को विस्तार देने पर काम हो रहा है। पहले आठ से दस एमटी मांग थी। अब 18 एमटी तक पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें