फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली-पानी और सड़कों की समस्या हल करवाएं

विज्ञापन
घो मन्हासा में जनता दरबार के दौरान समस्याएं सुनते डीडीसी अध्यक्ष भारत भूषण।
विज्ञापन
जम्मू। डीसीसी जम्मू के अध्यक्ष भारत भूषण और उपाध्यक्ष सूरज सिंह ने वीरवार को रायपुर दोमाना की गैंक पंचायत में जनता दरबार लगाकर जन समस्याएं सुनी।
विज्ञापन

सरकारी विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में लगाए गए जनता दरबार में लोगों ने बिजली-पानी और सड़क संपर्क से संबंधित समस्याएं बताई गईं। अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश जारी कर समस्याओं का हल प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिला विकास परिषद क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। अध्यक्ष ने कहा कि जनता दरबार का सिलसिला वह प्रत्येक महीने की 25 तारीख को आयोजित कर जनता की समस्याएं हल करेंगे। जिला विकास परिषद के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को अभी तक कार्यालय से लेकर उनका प्रोटोकॉल तक तय नहीं हुआ है। जिला विकास परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष अब अपनी तरफ से जन संपर्क अभियान को चला रहे हैं, ताकि जनता से जुड़े मसलों का हल किया जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें