फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्कर खाकर सड़क पर गिरी बुजुर्ग को शिव सैनिक ने घर पहुंचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। घर से बैंक के लिए निकली 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला चक्कर खाकर गिर पड़ी। काफी देर तक वह सड़क किनारे पड़ी रही। इसी दौरान शिव सेना बाल ठाकरे की राज्य सचिव गीता लखोत्रा ने उनकी मदद की और घर पहुंचाया। ं
विज्ञापन

गीता लखोत्रा ने कहा कि वह कार में गुजर रही थी। इसी दौरान रास्ते में बुजुर्ग को गिरे देखा तो उसे संभाला। मीरां साहिब पुलिस थाने में भी इसकी जानकारी दी। बाद में बुजुर्ग महिला के घर का पता लगाकर उसे पहुंचाया गया। महिला गांव दरसोपुर की रहने वाली गुला देवी है। महिला बैंक में बुढ़ापा पेंशन के बारे में पता करने आई थी कि चक्कर खाकर गिर पड़ी। इस दौरान शिवसेना की आरएस पुरा इकाई के प्रधान बलवीर सिंह, डिंपल चन्जोत्रा, महिला विंग उपप्रधान मीना कुमारी, सुदेश कुमारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें