रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने लद्दाख क्षेत्र में भारत चीन सीमा का दौरा किया और जवानों से मुलाकात की। सेना के अधिकारियों ने स्वागत करने के बाद मंत्री को सुरक्षा बलों की तैयारियों के बारे में बताया। वह बार्डर पोस्ट चुशुल और दौलत बेग में भी गई। जहां सुरक्षा बलों की मुस्तैदी की सराहना की।
पूर्वी लद्दाख के कई क्षेत्रों का दौरा करने के बाद उन्होंने सेना, वायु सेना के अधिकारियों से भी बैठक की। उत्तरी कमान के कमांडर और लद्दाख कोर के कमांडर भी उनके साथ थे।
सेना के हेलीकाप्टर से पहुंची केंद्रीय रक्षा मंत्री का लद्दाख में यह पहला दौरा था। उन्होंने बर्फीले क्षेत्र में मुस्तैद सेना के जवानों की सराहना की और कहा इन जवानों की सतर्कता के कारण ही देश सुरक्षित है। चीन और भारतीय सेना के बीच आपसी समन्वय पर भी चर्चा की गई।