फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने जवानों के साथ मनाई दिवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रभारी सुखनंदन कुमार चौधरी ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोले पत्तन (चिकन नेक बार्डर) का दौरा कर बीएसएफ और सुरक्षाबलाें का हौसला बढ़ाया। इसके साथ ही जवानों के साथ दीपावली का पर्व भी मनाया और फल व मिठाइयां वितरित कीं।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि सीमा पर अकारण भारी गोलाबारी और घुसपैठ में लगे पाकिस्तान के मंसूबों को कभी पूरा नहीं होने दिया जाएगा। भारतीय जवान हर परिस्थिति का मुकाबला करने में सक्षम हैं। पूरा देश उनके साथ साथ है। कमांडेंट बीएसएफ 12 बीएन दिलबाग सिंह ने पूर्व विधायक का स्वागत किया और दिवाली पर जवान का मनोबल बढ़ाने के लिए आभार जताया है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा ओमी खजूरिया, महासचिव रमन कुमार, सरपंच नरिंदर सिंह पिट्टी, सरपंच दलजीत सिंह, सरपंच नीना आनंद, पूर्व सरपंच शाम लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें