फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल की मौत से करलूप में पसरा मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। हिमाचल प्रदेश की लेह-मनाली सड़क पर शुक्रवार शाम को हुए सड़क हादसे में मढ़ के करलूप गांव के बेटे और सैन्य जवान राहुल शर्मा की मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद गांव सहित घर में मातम पसरा हुआ है। वह सेकंड जेकलाइ बटालियन में तैनात था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सेना के जवान पानी के तीन टैंकर लेकर रूपवाली गैबोंग की तरफ जा रहे थे। इस दौरान पहाड़ी से आए पत्थर की चपेट में वाहन आ कर सड़क से खाई की ओर पलट गया। हादसे में चालक नायक राहुल शर्मा पुत्र नेक राम निवासी कारलूप की मौत हो गई। साथ ही दूसरा जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे चंडीगढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रविवार दोपहर एक बजे जवान की पार्थिव देह गांव में पहुंचेगी। मृतक जवान परिवार में सबसे छोटा था। उसका एक बड़ा भाई और दो बहनें हैं। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें