जम्मू। महिला कॉलेज परेड में एनसीसी बटालियन की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम करवाया गया। इसमें 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर पोस्टर निर्माण, कविताओं और स्किट के माध्यम से जनसंख्या नियंत्रण का संदेश दिया।
प्रतिभागियों ने कहा कि मौजूदा समय में देश में जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। संसाधन कम होते जा रहे हैं। लोगों के लिए परिवार नियोजन अपनाने की जरूरत है। प्रत्येक व्यक्ति को जनसंख्या नियंत्रण के बारे में विचार करना होगा। बेहतर पोस्टर बनाने वाले अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसपी सारस्वत, लेफ्टिनेंट सुमन लत्ता और डॉ. सुषमा चिब आदि मौजूद रहे।