फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की जहर निगलने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कानाचक क्षेत्र के मड़ गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की जहर निगलने से मौत हो गई। मृतक महिला के मायके वालों का कहना है कि उसकी हत्या की गई है। जबकि ससुराल वाले कह रहे हैं कि महिला ने खुद जहर निगलकर खुदकुशी की है। पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार को कल्पना देवी नाम की महिला मेडिकल कलेज अस्पताल जम्मू पहुंची। डाक्टरों के अनुसार महिला ने जहर निगला था। कुछ देर उपचार के बाद महिला की मौत हो गई। अस्पताल में ससुराल पक्ष के लोग पहुंच गए। यहां महिला के मायके वालों ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने ही कल्पना की हत्या की है। उसको जबरदस्ती जहर दिया गया और बाद में उसे अस्पताल लेकर पहुंच गए। वह पिछले चार साल से उनकी बेटी को दहेज के लिए तंग कर रहे थे। कई बार कल्पना से उसके पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने मारपीट की है। उधर, ससुराल वालों का कहना है कि यह आरोप निराधार हैं। पुलिस का कहना है कि महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि उसने खुद जहर निगला या फिर उसे जबरन जहर दिया गया। फिलहाल पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें