बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा इलाके में एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर जीएमसी में पहुंचा दिया है। उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार रविवार रात को अर्चना एक्सप्रेस जम्मू से जा रही थी। बाड़ी ब्राह्मणा से जब ट्रेन गुजर रही थी तो अचानक एक व्यक्ति ट्रैक पर आ गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे और उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि उसकी मौत हो चुकी थी। उसके पास से ऐसा कुछ बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र 35 वर्ष के आसपास है। पुलिस मृतक की पहचान कराने की कोशिश कर रही है। ब्यूरो