फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल की मासूम बच्ची टाटा मोबाइल के निचले कुचली

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के बठिंडी इलाके में डेढ़ साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। बच्ची की मां मजदूरी कर रही थी। धूप से बचाने के लिए बच्ची को पास खड़ी एक टाटा मोबाइल के नीचे लिटाया था। इससे बेखबर चालक ने गाड़ी चला दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मृतक बच्ची का नाम अनुष्का था। उसका पिता बुआ दित्ता और मां पास में ही मजदूरी करती थी। धूप होने के कारण बच्ची को नींद आने लगी तो मां ने सोचा कि उसे गाढ़ी के नीचे लिटा देती है। उसने सोचा कि अभी गाड़ी देर से चलेगी। जैसे ही वह उसे गाड़ी के नीचे सुलाकर काम करने लगी तो अचानक से चालक आया और उसने वाहन चला दिया। इससे बच्ची की कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। अपनी आंखों के सामने बच्ची की लाश देखकर मां का रो-रो कर बुरा हाल था। इस घटना को देखकर मौके पर मौजूद लोगों की रूह कांप उठी। हर कोई इसे देखकर गमगीन था।
----
अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
जम्मू। बाड़ी ब्राह्मणा इलाके में एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मृतक हरदयाल बिश्नाह के गांव करयाल का रहने वाला था। यह घटना सोमवार देर शाम की है। वह चौक से गुजर रहा था। तभी एक अज्ञात वाहन चालक उसे टक्कर मारकर फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर लोग जमा हो गए। पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस की मदद से उसे जीएमसी पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें