सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सरकार ने महंगाई भत्ता को तोहफा दिया है। इस फैसले का लाभ प्रदेश के लगभग 5.5 लाख सरकारी कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जम्मू-कश्मीर सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों, पेंशनरों और परिवारिक पेंशन धारियों को 28 फीसदी फीसदी महंगाई भत्ते (डीए) का तोहफा दिया है। पहले यह 17 फीसदी था। यह आदेश 1 जुलाई 2021 से प्रभावी होगा। कर्मचारियों और पेंशनरों को अगस्त में मिलने वाले वेतन से ही नई दरों पर डीए मिलेगा। वित्त विभाग ने सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी। इस फैसले का लाभ प्रदेश के लगभग 5.5 लाख सरकारी कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख ने हाल ही में 28 फीसदी डीए देने की अधिसूचना जारी की थी।
विज्ञापन
वित्त विभाग ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर मूल वेतन में डीए की दरों को 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी किया गया है। कर्मचारियों को 1जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक 17 फीसदी की दर से ही डीए मिलेगा। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक मूल वेतन में ही नई डीए की दरों के तहत वेतन बढ़ाया जाएगा, कर्मचारियों को कोई विशेष वेतन आदि जारी नहीं किया जाएगा।
अखिल भारतीय सेवा कैडर के अधिकारियों को जम्मू-कश्मीर यूटी के बजाय केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर डीए मिलेगा। नई डीए की दरें बढ़ने से केंद्र शासित प्रदेश प्रदेश में करीब 4 लाख कर्मचारियों और करीब डेढ़ लाख पेंशनरों को आर्थिक लाभ मिलेगा।