फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन मोटरसाइकिल ट्रॉली दुर्घटना,

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। रामबन अस्थायी मोटरसाइकिल ट्रॉली दुर्घटना में मरने वालों की संख्या अब चार हो गई है। गुरुवार शाम को जीएमसी जम्मू में उपचाराधीन एक अन्य दुर्घटनाग्रस्त बच्चे ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी वर्तमान में कोबाग रामबन के सलमान की बेटी जमरून (3) के रूप में की है। ज्ञात है कि सोमवार की शाम को गांव बलदह जिला मनसा पंजाब के निवासी रामपाल के बेटे भैरभान (6) की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि, मोटरसाइकिल सवार सहित आठ बच्चे ट्रॉली से जुड़ी एक संशोधित मोटरसाइकिल हादसे में घायल हो गए थे।
गंभीर रूप से घायल पांच बच्चों को उसी दिन जम्मू जीएमसी रेफर किया गया था, जहां दो बच्चों सलमा खातून (12) और गुलशन (6) की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। दो नाबालिग घायलों का अब भी जीएमसी में इलाज चल रहा है। जबकि, दो बच्चे और चालक रामपाल जिला अस्पताल रामबन में स्थिर हैं। एसएचओ रामबन संदीप चाड़क ने हादसे में चौथे बच्चे की मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें