जम्मू संभाग के रामबन में पुलिस ने गुरुवार को 11 साल से फरार अपराधी को त्राल पुलवामा कश्मीर से गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक हिलाल अहमद पुत्र अब्दुल रशीद मिर्जा निवासी त्राल के खिलाफ वर्ष 2009 में रामबन पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी तब से फरार था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी रामबन पीडी नित्या और डीएसपी प्रदीप सेन के निर्देश पर एसएचओ संदीप चाड़क की देख रेख में एक विशेष पुलिस दल ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।