फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर: घर से दो सौ मीटर दूर पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या या हादसा स्पष्ट नहीं 

Sat, 07 May 2022 05:41 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर

सार

पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए पीएससी पंचैरी में पहुंचा दिया है। इस बारे में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि युवक की हत्या हुई है या आत्महत्या है। 
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचैरी तहसील के बदोता इलाके में शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पेड़ की टहनी पर लटकता हुआ पाया गया। करीब दो सप्ताह से युवक लापता था। परिवार के सदस्यों ने इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज नहीं करवाई थी। युवक के गले में टूटी हुई रस्सी लगी पाई गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए पीएससी पंचैरी में पहुंचा दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार जीवन सिंह पुत्र मस्त राम निवासी बदोता के शव को शनिवार सुबह कुछ लोगों ने पेड़ की टहनी पर लटकते हुए देखा।

शव पेड़ की बहुत ऊचाई पर स्थित टहनी पर लटक रहा था और उसके गले में रस्सी भी लगी हुई थी। लोगों ने तुरंत इसके बारे में पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पंचैरी पुलिस स्टेशन से एक टीम मौके पर पहुंची और पुलिस की टीम भी शव को देख हर हैरान रह गई।
विज्ञापन


पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी पंचैरी पहुंचाया। शव की हालत को देख कर लग रहा था कि उसकी मौत कई दिन पहले हो चुकी थी। किसी को इसका पता ही नहीं चला था। वहीं पुलिस ने परिवार से पूछताछ की तो पता चला कि जीवन सिंह दिहाड़ी लगाने का काम करता था।

करीब दो सप्ताह पहले भी वह दिहाड़ी लगाने के लिए घर से निकला और फिर वापस नहीं लौटा। वह पहले भी कई बार कई दिनों तक घर से गायब रहता था, इसलिए किसी ने इसकी परवाह नहीं की और न ही इसके बारे में पुलिस को सूचित किया। वहीं पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें