फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लगोटिया-वैनागढ़ के बीच पेट्रोल पंप के बाथरूम में मिला युवक का शव

Mon, 17 Feb 2025 02:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
इस पेट्रोल पंप के बाथरूम में मिला मृतक। संवाद - फोटो : rspura
विज्ञापन
घटनास्थल से एक इंजेक्शन, माचिस और एक पेपर किया बरामद
विज्ञापन

मीरां साहिब। गांव लगोटिया और वैनागढ़ के बीच स्थित पेट्रोल पंप के बाथरूम में 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ईशान पैदल पेट्रोल पंप पर पहुंचा और वहां के कर्मचारियों से बाथरूम के बारे में पूछा। अंदर जाते ही उसने भीतर से कुंडी बंद कर ली और काफी देर तक बाहर न निकलने पर पंप कर्मचारियों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
बाद में जब पंप मालिक को सूचना दी गई, तो आसपास के लोग भी वहां इकट्ठे हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए मीरां साहिब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तुड़वाकर अंदर देखा, तो युवक अचेत अवस्था में पड़ा था। पुलिस ने उसे आरएस पुरा उप-जिला अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को घटनास्थल से एक इंजेक्शन, माचिस और एक पेपर बरामद हुआ। युवक के मोबाइल फोन के आधार पर उसकी कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं। सूचना के बाद युवक की मां और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। मां ने बिलखते हुए कहा कि मैंने उसे बाहर जाने से रोका था, लेकिन वह नहीं माना। मीरां साहिब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें