फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव बस स्टैंड से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। राजोरी में कालाकोट के रहने वाले एक व्यक्ति का शव जम्मू के बस स्टैंड से बरामद हुआ है। मृतक के चेहरे और हाथ की उंगलियां कटी हुई पाई गई हैं। आशंका जताई जा रही है कि उसका चेहरा कुत्तों ने नोंच खाया है, और उंगलियों को चूहों ने काट दिया। पुलिस ने 174 के तहत मामला दर्ज किया है। क्योंकि, परिवार ने हत्या की आशंका भी जताई है।
विज्ञापन

पुलिस भी इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतना चाहती। हालांकि, शरीर पर पड़े घाव कुत्तों और चूहों के काटने के बताए जा रहे हैं। क्योंकि जिस जगह से शव बरामद हुआ है। वहां करीब एक से डेढ़ फुट तक कचरे का ढेर है। मृतक बाबू राम की आयु 50 वर्ष बताई जा रही है, जो कालाकोट के रहने वाला है। पेशे से वह जमीनदारी का काम करता था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाबू राम तीन दिन पहले अपने एक 68 वर्षीय दोस्त के साथ जम्मू कुछ सामान लेने आया था। इसके बाद वह वापस लौट गया। जब उक्त व्यक्ति वापस लौटा तो बाबू राम के परिवार ने उससे पूछा कि वह कहां है? तो उसने जवाब दिया कि बाबू राम जम्मू से नहीं आया। अंतिम बार वह लोग बस स्टैंड पर मिले थे। क्योंकि, उसे बस स्टैंड से राजोरी के लिए गाड़ी पकड़नी थी।
विज्ञापन

उसने बाबू राम को चलने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया था। कहा कि वह बाद में आ जाए। शुक्रवार को बाबू राम का परिवार उक्त व्यक्ति को लेकर जम्मू पहुंच गया। बाबू राम की बेटी और पुत्र जम्मू पहुंचे। इससे पहले कालाकोट पुलिस स्टेशन में बाबू राम के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई। जब जम्मू परिवार पहुंचा तो बस स्टैंड पुलिस से इसे लेकर बातचीत की।
बाबू राम के साथी ने पुलिस को बताया कि उसने बस स्टैंड पर ही उसे छोड़ा था। पुलिस ने जब बाबू राम की तलाश शुरू की तो देखा कि वह पुराने बस स्टैंड की दूसरी इमारत की सीढ़ियों के पास कूढ़े के ढेर में गिरा हुआ था। उक्त जगह पर कुत्तों और चूहों का जमावड़ा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें