पंचैरी तहसील के दंदोता में बुधवार देर रात को संदिग्ध परिस्थितियों में 18 वर्षीय युवती का शव पेड़ पर लगाए फंदे से प्राप्त हुआ। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया। पुलिस ने संदिग्ध मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार बुधवार शाम को सुषमा देवी मवेशियों को चराने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिवार के सदस्यों द्वारा काफी तलाश करने के बाद बुधवार देर रात घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर उसका शव पेड़ पर लगाए फंदे से लटका मिला।
सूचना मिलने पर पंचैरी पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी पंचैरी पहुंचाया। जांच में पता चला कि शाम तक सुषमा बिल्कुल ठीक थी और किसी तरह से भी परेशान नहीं थी, लेकिन फिर देर शाम को सुषमा को किसी के साथ देर तक मोबाइल फोन पर बातें करते हुए देखा गया।
इसके बाद फिर रात को फंदे से झूलता हुआ शव बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार मामला हत्या का है या फिर आत्महत्या इसके बारे में अभी कुछ बताया नहीं जा सकता है।