मजालता तहसील के पथवार में वीरवार शाम को आटो और टिप्पर में आटो पर सवार चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों घायलों को उपचार के लिए पीएचसी पथवार में पहुंचाया गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार वीरवार शाम करीब साढ़े चार बजे आटो और टिप्पर की टक्कर हो गई। टक्कर में टिप्पर में सवार जतून बीबी पत्नी आलमदीन निवासी सांबा, हेमराज पुत्र ज्ञानचंद निवासी पालनू, ज्योति देवी पत्नी हंसराज निवासी पालनू और मनीषा देवी पुत्री करतार चंद निवासी पालनू गंभीर रूप से घायल हो गईं।
जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को उपचार के लिए पीएचसी भनारा में पहुंचाया गया।