फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिनों से लापता युवती का शव संदिग्ध परीस्थितियों में जंगल से बरामद

Wed, 31 May 2017 12:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
युवती का शव बरामद - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले के गांव राजपुर से तीन दिन पहले लापता हुई युवती का शव सोमवार को बसंतपुर के वन क्षेत्र से संदिग्ध हालत में पुलिस को मिला। बसंतपुर पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के शव गृह में लाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान 24 वर्षीय कांता देवी निवासी राजपुर के रूप में हुई है। तीन दिन पूर्व कांता के परिवार वालों ने बसंतपुर चौकी में उसके लापता होने का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस के अनुसार परिवार वालों ने बताया था कि कांता दिमागी रूप से कमजोर है और वह पहले भी लापता हो चुकी है, लेकिन कभी भी इतने दिनों के लिए लापता नहीं हुई थी। 

पुलिस भी तीन दिन से कांता की तलाश विभिन्न स्थानों पर कर रही थी। सोमवार को जंगली क्षेत्र के पास कांता का शव बरामद हुआ तो परिजनों को इसकी सूचना दी गई। कांता की मौत से परिजन स्तब्ध रह गए। बहरहाल, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। रिपोर्ट आने पर ही जांच की दिशा तय होगी। पिलहाल, धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें