रौन दोमेल पुलिस चौकी के अधीन पड़ते बरेड़िया गांव से रविवार को व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया दिया है।
जानकारी अनुसार किसी ने व्यक्ति के शव को नाले में पड़ा देखा और तुरंत इसकी सूचना जिला अस्पताल में दी। जिसके बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर को लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुट चुकी है।