फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांबा को बनाएंगे मॉडल जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। डीडीसी अध्यक्ष निर्वाचित होने पर केशव शर्मा ने कहा कि जिले को मॉडल जिला बनाया जाएगा है। इसके लिए वह अधिकारियों के साथ-साथ सरकार से भी विकास कराने के लिए पूरा प्रयास करेंगे। सभी सदस्यों के पास छह से सात पंचायतें हैं। जो काम प्राथमिकता पर करने का होगा उसे दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सांबा जिले के सीमावर्ती व कंडी क्षेत्र की समस्याएं अलग-अलग हैं। उन्हें मिल बैठ कर सुलझाया जाएगा। गर्मी के दिनों में जहां पानी की किल्लत रहती है। उसके समाधान के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। बिजली पानी के लिए वह पहले से ही योजनाएं बनाएंगे। आम लोगों को मूलभूत स़ुविधाएं मुहैया कराने का प्रयास करेंगे। उपाध्यक्ष बलवान सिंह ने कहा कि उनका ब्लॉक पहाड़ी होने कारण मार्ग की खस्ता हालत है। सबसे पहले वह मार्गों की मरम्मत पर जोर देंगे। ताकि लोगों को आने जाने की सुविधा मिल सके। सभी सदस्यों के सहयोग से जिले को जम्मू-कश्मीर का अच्छा जिला बनाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें