फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री सहित चार का भविष्य मतदान पेटियों में हुआ बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। डीडीसी चुनाव के आठवें एवं अंतिम चरण का मतदान शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। इसमें नेकां के पूर्व मंत्री सहित चार का राजनीतिक भविष्य मतदान पेटियों में कैद हो गया। शनिवार को ब्लॉक रियासी में हुए मतदान के साथ जिला के चौदह ब्लॉकों में चुनाव संपन्न हो गए।
विज्ञापन

मतदान के लिए ब्लॉक में बनाएं गए 23 मतदान केंद्रों पर शनिवार सुबह सात बजे ठंड के बावजूद ग्रामीण मतदान के लिए पहुंचे। दिन बढ़ने के साथ-साथ लोगों की कतारें बढ़ती गईं। वहीं, सभी मतदाताओं की कोविड जांच भी की गई। दोपहर तक कुल मिला कर 81.92 प्रतिशत मतदान हुआ। महिलाओं, बजुर्गों के साथ ही युवाओं में मतदान के लिए काफी उत्साह दिखाई दिया। ब्लॉक से नेकां के जगजीवन लाल, भाजपा के चमन लाल भगत, अपनी पार्टी के बोध राज मीनिया सहित निर्दलीय उम्मीवार ज्ञान चंद मैदान में हैं।
पंचायत सीला के एक वार्ड में पंच पद के लिए मतदान हुआ। वार्ड में 90.73 प्रतिशत मतदान हुआ। सीला के वार्ड से पंच परवीन अख्तर के बीडीसी चेयरमैन बनने के बाद से पद रिक्त पड़ा है। म्यूनिसिपल कमेटी के वार्ड 11 में भी पार्षद के लिए उपचुनाव हुआ, जहां 81.69 प्रतिशत मतदान हुआ। वार्ड में 366 में से 299 मतदाताओं ने वोट डाला। वार्ड से भाजपा की संतोष कुमारी, कांग्रेस की रिंपी दूबे और निर्दलीय निशा देवी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें