फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन के चंद्रकोट में पस्सियां गिरने से हाईवे बंद, मलबे में फंसे वाहन, राहत कार्य जारी

Sat, 19 Dec 2020 10:38 PM IST
Mohit Mudgal संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
बर्फ में फंसे वाहन - फोटो : ANI
विज्ञापन

रामबन के चंद्रकोट में शनिवार शाम को पस्सियां गिरने पर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। मलबे में कुछ वाहन भी फंस गए हैं। जानकारी मिलने पर पुलिस ने राजमार्ग से पस्सियां हटाने के साथ बचाव कार्य शुरू कर दिया है। अभी तक मलबे में दबे वाहनों में किसी व्यक्ति के होने की सूचना नहीं है। फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी व पुलिस की तरफ से मार्ग को खोलने का काम चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार शाम करीब साढ़े सात बजे जब राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही चल रही थी तो अचानक चंद्रकोट में पहाड़ से पस्सियां गिरने लगी और राजमार्ग बंद हो गया। वहीं मलबे में एक टिप्पर के साथ दो छोटे वाहन भी फंस गए।

राजमार्ग बंद होने के बाद दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी की मशीनरी के साथ राजमार्ग को खोलने का काम शुरू कर दिया। राजमार्ग के बंद होने के साथ उधमपुर में भी वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।
विज्ञापन


घटनास्थल पर पुलिस की तरफ से मलबे में फसे वाहनों को बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस हादसे में अभी तक न तो किसी के मारे जाने की सूचना है और न ही किसी के घायल होने की सूचना है। दोनों तरफ फंसे वाहनों में सवार चालक व यात्री राजमार्ग के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। राजमार्ग के देर रात को ही खुलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें