फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी के माहौर ए, गुलाबगढ़ ब्लॉक में चुनाव के लिए सियासी सरगरमियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। डीडीसी चुनावों के लिए शनिवार को दूसरे चरण के लिए जारी हुई अधिसुचना के साथ ही सियासी सरगरमियां तेज हो गई हैं। दूसरे चरण में माहौर ए व गुलाबगढ़ ब्लॉक में मतदान एक दिसंबर को होगा। पहले चरण में चसाना ए और चसाना ब्लॉक में 28 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। अभी तक जिला के चार ब्लाकों के लिए अधिसुचना जारी हो चुकी है। पहले चरण में नामांकन भरने की अंतिम तिथि 12 नवंबर है। शनिवार को तीसरे दिन भी चसाना और चसाना ए ब्लॉक में कोई भी पर्चा लेने तक नहीं पहुंचा। दूसरी ओर नामांकन भरने से पहले ही कई संभावित प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान शुरू कर लोगों की नब्ज टटोली जा रही है।
विज्ञापन

जिला के दूरदराज चसाना, चसाना ए, गुलाबगढ़ और माहौर का ज्यादातर क्षेत्र पहाड़ी है। कुछ क्षेत्रों में कई घंटों तक पैदल सफर कर पहुंचा जा सकता है। ब्लाक परिषद चुनाव राजनिति पार्टी के चुनाव चिह्न पर होना है। इसके लिए कार्यकर्ता भी सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें