फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून-व्यवस्था के लिए डीसी-एसपी होंगे जिम्मेदार: महबूबा

Sat, 09 Apr 2016 10:44 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
सीएम महबूबा मुफ्ती और ड‌िप्टी सीएम न‌िर्मल स‌िंह - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि वे रियासत में जमीनी स्तर पर तत्काल सकारात्मक बदलाव चाहती हैं ताकि जनता इसे महसूस कर सके और लाभान्वित हो। कानून-व्यवस्था बनाए रखना और इसके लिए एसओपी को लागू कराना डीसी तथा एसपी की जिम्मेदारी होगी। वे श्रीनगर में कश्मीर संभाग के डीसी तथा एसपी के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा के संबंध में बैठक कर रहीं थीं। बैठक में डिप्टी सीएम डॉ. निर्मल सिंह भी थे। 
विज्ञापन


बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि वह तीन महत्वपूर्ण बातों पर हमेशा से जोर देती आईं हैं, जो बदलाव की चाबी है। वह है सुशासन, पारदर्शिता और जवाब देही। उन्होंने कहा कि पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट (पीएसजीए) के तहत तय टाइम लाइन का पालन न होना गंभीर है। राशन कार्ड, एफआईआर की प्रति, जन्म तथा मृत्यु प्रमाणपत्र समय पर न मिल पाने से लोगों को दिक्कतें होती हैं।

उन्होंने श्रीनगर के डीसी को पीएसजीए का एक मॉडल विकसित करने को कहा जिसे अन्य जिलों में लागू किया जा सके। कहा कि सिस्टम की जांच के लिए वे समय-समय पर प्रयोग के तौर पर कुछ केस भी भेजेंगी। यदि सब कुछ तय समय पर जनता को मिलने लगे तो इससे उन्हें प्रसन्नता होगी खासकर पासपोर्ट के लिए सीआईडी वेरीफिकेशन तथा नौकरी के लिए एनओसी जारी करने में।
विज्ञापन


उन्होंने कानून की व्यवस्था स्थापित करने के लिए सरकारी तथा सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त कराने और पाथ वे को कब्जा मुक्त कराने को कहा ताकि सुचारु यातायात बहाल रहे। उन्होंने ट्रैफिक अनुशासन की आवश्यकता पर बल दिया। कहा कि सड़क किनारे पार्किंग, चालक तथा पीछे बैठने वालों के लिए हेलमेट, सीट बेल्ट तथा वाहन चलाने के दौरान मोबाइल के इस्तेमाल पर पाबंदी का सख्ती से पालन होना चाहिए।
विज्ञापन

सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट की घोषणा

महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के संबंध में सीएम ने कहा कि वास्तविक उपभोक्ताओं को चिह्नित किया जाए तथा ग्राम स्तर तक लोगों की सही जानकारी उपलब्ध हो। उन्होंने मीट विक्रेताओं के साथ बैठक करने की डिवकाम को हिदायत दी ताकि सरकारी दर पर इसकी उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। आटो रिक्शा में मीटर लगाने की प्रक्रिया एक महीने में पूरी कर लेने को कहा। कहा कि कानून व्यवस्था के अलावा एसपी अपराध पर प्रभावी अंकुश के लिए भी काम करें।

खासकर महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध और चोरी पर। नशे की आगोश में युवाओं को जाने से भी रोकें। उन्होंने जहांगीर चौक-रामबाग फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 31 दिसंबर तक पूरा करने को कहा। 

​डिप्टी सीएम डॉ. निर्मल सिंह ने कहा कि रियासत की जनता को बेहतर प्रशासन मुहैया कराना सबसे बड़ी चुनौती है। इसके लिए जिला प्रशासन को बेहतर माहौल का निर्माण करना होगा। उन्होेंने महिलाओं, बच्चों तथा युवाओं के लिए घोषित केंद्र प्रायोजित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की आवश्यक पर बल दिया। 

मुख्यमंत्री ने आरएस पुरा तथा कुलगाम के लिए सालिड वेस्ट मैनेजमेंट पायलट प्रोजेक्ट की घोषणा करते हुए कहा कि यह काम सभी डीसी के लिए चुनौतीपूर्ण है। वे प्रत्येक जिले में जाकर इस काम को खुद देखेंगी। 

सप्ताह में दो दिन अधिकारी सुनेंगे समस्याएं
बैठक के दौरान महबूबा मुफ्ती ने सभी जिला आयुक्तों को निर्देश दिए कि वह हर सप्ताह मंगलवार और वीरवार को 3 घंटे लोगों के लिए बचाएं और उनसे मुलाकात कर उनकी सुनवाई करें। इन दो दिनों में उनके वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कोई बैठक नहीं बुलाई जाएगी और यह कदम केवल लोगों और सरकार के बीच दूरियों को दूर करने के उद्देश्य से उठाया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें