फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 साल बाद कश्मीर घाटी बनेगी महाकुभं की साक्षी

Tue, 31 May 2016 12:27 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
dal lake - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
75 वर्ष के बाद कश्मीर में दशर महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन 14 जून को सिंधू नदी के किनारे पर होगा। इसमें सैकड़ों की संख्या में कश्मीरी पंडित हिस्सा लेंगे। यह जानकारी महाकुंभ सेलीब्रेशन कमेटी के संयोजक एके कौल ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह पर्व कश्मीरी पंडितों के लिए बहुत ज्यादा महत्व रखता है। इसको झेलम, कृष्ण गंगी और सिंधू नदी के किनारे पर धूमधाम से मनाया जाता है। इसमें 20 हजार के करीब विस्थापित कश्मीरी पंडितों के पहुंचने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि इसकी तैयारी को लेकर शिष्टमंडल ने उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह से अपील है कि सरकार की तरफ से सहायता प्रदान की जाए। यात्रियों के लिए अस्थायी शौचालय व रहने की व्यवस्था की जाए। इसके लिए अलावा सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का भी प्रबंध किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें