फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन से तल्खी के बीच आज लेह पहुंचेंगे दलाई लामा, भव्य स्वागत की तैयारी

Wed, 28 Jun 2017 11:30 AM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा - फोटो : File Photo
विज्ञापन
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा बुधवार को अपने डेढ़ महीने के प्रवास पर लेह के दौरे पर पहुंचेंगे। दलाई लामा के स्वागत के लिए जम्मू कश्मीर सरकार के लेह लद्दाख मामलों के विभाग की ओर से खासी तैयारियां की जा रही है।
विज्ञापन
दलाई लामा छह जुलाई को अपना जन्मदिन लेह में मनाएंगे। वह उस दिन अपने श्रद्धालुओं को उपदेश भी देंगे। दलाई लामा लेह में 30 जुलाई तक रुकेंगे। उन्होंने बताया कि दलाई लामा लेह में धार्मिक समारोहों में हिस्सा लेंगे और नुब्रा घाटी के डिस्किट मठ, जांस्कार इलाके के पदुम में और लेह के शेवत्सेल उपदेश स्थल पर उपदेश देंगे।

दलाई लामा की इस यात्रा के दौरान करीब 10 हजार लोग सारी दुनिया से लेह के दौरे पर पहुंचेंगे। केंद्र सरकार के तिब्बती प्रशासन (सीटीए) के अनुसार, दलाई लामा के इन उपदेशों को सुनने के लिए भारत और विदेशों में रह रहे 10,000 श्रद्धालु लेह में इकट्ठा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें